
बिलासपुर । संकुल केंद्र चपोरा , विकासखंड कोटा के अंतर्गत प्राथमिक शाला पचरा व प्राथमिक शाला खसरियापारा के द्वारा संयुक्त रूप से अंगना मे शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें पांच वर्ष की आयु से लेकर आठ वर्ष की आयु के विद्याथियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसमें बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास, भाषायी विकास, गणियतीय विकास, विकास आदि को संस्था में अध्यनरत् विद्यार्थियों के माताओं तथा ग्रामीण महिलाओं को आमंत्रित कर शिक्षकों के द्वारा विभिन्न् गतिविधियों कराया गया। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए गतिविधियां जरूरी है।
इस प्रकार के कार्यक्रम में विद्यार्थियों का किस तरह से बौद्धिक विकास के साथ-साथ अन्य मानसिक गतिविधियों का लाभ प्राप्त हो, तद्उपरांत स्मार्ट माता का चुनाव किया गया। इसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकमत होकर, कार्यक्रम में सफल योगदान, तथा उनके बौद्धिक क्षमता को समझकर पचरा से सीताबाई व खसरियापारा से रायमुन प्रजापति को मनोनीत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानपाठक पचरा अजय कोशले प्रधानपाठक खसरिया पारा सोनसाय बैगा शिक्षक मनहरण यादव त्रिभुवन सिंह मरावी सहित गांव की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधान पाठक अजय कुमार कोशले द्वारा सभी माताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में होने वाले आयोजन के लिए शिक्षकों से सहयोग की बात कही।

Facebook Conversations