बैठक का आयोजन :नामांकित प्रत्याशियों को दी गई निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

वार्ड 42 के पार्षद उप निर्वाचन हेतु नामांकित प्रत्याशी एवं सर्व राजनीतिक दलों को प्रक्रिया की जानकारी दी गई। एसडीएम कार्यालय में इसे लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के सदस्य एवं नामांकित प्रत्याशियों को उप निर्वाचन में आगामी चरणों के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया गया।

मुख्य रूप से मतपत्रों का मुद्रण व उसके प्रूफ रीडिंग मतदान दलों का गठन, मतदान दलों को दी जाने वाले प्रशिक्षण सामाग्री वितरण व वापसी संबंधी की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया। मतदान दिवस को होने वाले मतदान संबंधी कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा निर्वाचन निष्पादन के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations