बालोद में किसानों को बड़ी राहत: रिजर्व स्टॉक से मिलेगा हार्वेस्टर के लिए डीजल, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में रबी सीजन के धान की कटाई हेतु किसानों को हार्वेस्टर के संचालन में आ रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के पेट्रोल पंपों में सुरक्षित रखे गए 4000 लीटर रिजर्व डीजल स्टॉक से अब सीधे उन किसानों को डीजल दिया जाएगा, जो हार्वेस्टर मशीनों के जरिए धान की कटाई कर रहे हैं।

जारी आदेश के अनुसार रबी सीजन के धान की कटाई लगभग पूर्ण की जाती है। वर्तमान में किसानो के द्वारा धान की कटाई हेतु डीजल नही मिलने की जानकारी दी जा रही है। जिले मे सभी पेट्रोल पंप संचालको को पेट्रोल 2000 लीटर एवं डीजल 4000 लीटर आवश्यक कार्य हेतु रिजर्व स्टॉक रखे जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। विगत एक सप्ताह से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति मांग के अनुरूप नहीं होने के कारण पम्प मे ड्राई की स्थिति निर्मित हो रही है। जिससे किसानो को धान की कटाई हेतु डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

बालोद जिले में धान कटाई के लिए कुल 656 हार्वेस्टर मशीनें’ उपलब्ध हैं। कलेक्टर मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन हार्वेस्टर किसानों को प्राथमिकता के आधार पर रिजर्व स्टॉक से डीजल उपलब्ध कराया जाए ताकि कटाई का काम समय पर पूरा हो सके। यह विशेष व्यवस्था प्रभावी रहेगी, ताकि रबी सीजन के समापन तक किसानों को ईंधन की कोई कमी न हो। धान कटाई हेतु चैन हार्वेस्टर एवं बड़े हार्वेस्टर का उपयोग किया जाता है जिसमे क्रमशः प्रति एकड़ धान की कटाई हेतु लगभग डीजल 10-12 लीटर एवं 06-08 लीटर की आवश्यकता होती है। जारी आदेश के अनुसार प्रभार क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के सत्यापन उपरान्त सम्बन्धित किसानों को डीजल प्रदाय सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन के इस संवेदनशील फैसले से जिले के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations