छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक नामकरण संस्कार में शामिल होकर पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार या वाहन चालक के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ माना जा रहा है। इस हादसे ने एक खुशी के मौके को मातम में बदल दिया, वहीं प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज और मामले की जांच का भरोसा दिलाया है।
त्वरित खरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

Facebook Conversations