रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना तेलीबांधा पुलिस ने बालकों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनसीआरबी (NCRB) पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 325/2026 के तहत आईटी एक्ट की धारा 67(ए) एवं 67(बी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य एकत्रित किए गए, जिसके आधार पर मनीष राजभर (26 वर्ष), निवासी चंडी नगर, समृद्धि कॉलोनी, थाना खम्हारडीह को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Facebook Conversations