बाबा ने खिलाया जहर! मैहर से दर्शन कर लौट रहे युवक को प्रसाद में खिलाया गया जहर, इधर वॉक पर निकली नाबालिग छात्रा ने खाया Poison, दोनों की मौत
त्वरित खबरे :
12 फरवरी 2023
 मध्यप्रदेश : के जबलपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहर खुरानी गिरोह ने एक युवक को प्रसाद में जहर मिलाकर खिला दिया है, जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस के प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक को किसी कथित बाबा ने जहर खिलाया है. इधर नर्मदापुरम जिले में मॉर्निग वॉक पर निकली कॉलेज की छात्रा ने जहर खा ली. इलाज के दौरान नाबालिग छात्रा की मौत हो गई. उक्त घटने के बाद छात्रा के पिता सदमे में है. मामला बनखेड़ी के उमरधा इलाके का है.

जहर खुरानी का शिकार

दरअसल, जबलपुर जिले के रद्दी चौकी इलाके में रहने वाला युवक जहर खुरानी का शिकार हो गया. जानकारी मुताबिक युवक मैहर से दर्शन करके लौट रहा था, इस दौरान किसी ने उसे प्रसाद में जहर मिलाकर खिला दिया. जिसके बाद युवक की मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसकी सूचना रद्दी चौकी पुलिस को दी गई. पुलिस उक्त मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं पुलिस परिजनों ने पूछताछ कर रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जिसके बाद बयान और रिपोर्ट के आधार पर उक्त मामले में कार्रवाई कर सके. यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में मैहर से दर्शन करके लौटते समय जहर खुरानी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया होगा. हालांकि इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

17 वर्षीय छात्रा की मौत

इधर, नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के बनखेड़ी के उमरधा गांव की 17 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारण से जहर खा लिया. मॉर्निग वॉक करने निकली नाबालिग छात्रा ने जहर का सेवन किया. उक्त घटना की जानकारी परिवार में मिलने के बाद छात्रा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रही थी. छात्रा की मौत के बाद पिता गहरे सदमे में है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations