रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां डॉक्टरों की निगरानी में नंदकुमार बघेल का इलाज जारी है| वहीं सीएम भूपेश बघेल आज अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे |
सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, बाबूजी अस्वस्थ हैं| नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था| चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था| आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा| उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है |

Facebook Conversations