अरसनारा  के किसानों ने सिक्स लाइन रोड निर्माण से उत्पन्न समस्याओं के निदान हेतु जिला कलेक्टर दुर्ग को किया अवगत
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर दुर्ग  ऋचा चौधरी को किसानो की समस्याओं को अवगत करा कर निराकरण करने हेतु पत्र प्रेषित किया है| ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा भारत माला योजना के तहत सिक्स लाइन सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जो हमारे ग्राम अरसनारा से होकर गुजर रहा है| उक्त सड़क में पुल पुलिया एवं सड़क निर्माण कार्य एजेंसी एसएमएसएल एमबीपी गायत्री नगर पर पूरी नागपुर द्वारा किया जा रहा है|

खेतों में नहर से सिंचाई हेतु पुलिया निर्माण या पाइप लगाने की मांग

 ग्रामीणों का कहना है कि हमारा ग्राम कृषि प्रधान ग्राम है| जिसमें किसानों के खेत में लगे फसल हेतु पानी नहर द्वारा सिंचाई कार्य किया जाता है| वर्तमान खरीफ धान फसल लगे खेत में सड़क बनाने से किसानों के खेत में पानी एक ओर से दूसरी ओर नहीं पहुंच पाया जिसके कारण धान का फसल प्रभावित हुआ है| अतः उक्त सड़क निर्माण में पानी सिंचाई हेतु पुलिया या पाइप लगाने किसानों ने मांग किया है|

 पहुंच मार्ग पर बड़ा अंडर पुल का निर्माण हो

 किसानों को ट्रैक्टर ट्राली में पैरा  को अपने खेत से घर गोवंश को खिलाने हेतु ट्राली में ऊपर तक भरकर लाते हैं साथ ही हम किसान अपने धान को बोरी में भरकर ट्रैक्टर ट्राली से धान को सोसाइटी में विक्रय करने ले जाते हैं उस स्थिति में जो वर्तमान में पुल निर्माण किया जा रहा है उससे  ट्रैक्टर ट्रॉली पार नहीं हो सकता है| हम किसान अपने धान को हार्वेस्टर मशीन से काटते हैं हार्वेस्टर मशीन जो धान काटने का कटर है वह भी पुल से पार नहीं हो सकता है|

 10 जनवरी 2024 के पत्र पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं

 ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू ने जानकारी दिया कि सिक्स लाइन रोड निर्माण के प्रारंभ के समय ही दिनांक 10 जनवरी 2024 को कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रायपुर में किसानों के खेत में पानी पहुंचाने हेतु पुलिया निर्माण एवं अरसनारा से लोहरसी पहुंच मार्ग व अरसनारा से चीचा पहुंच मार्ग पर बड़ा पुल निर्माण की मांग किया गया था| जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है, और ना ही उक्त विषय पर निर्माण एजेंसी से कोई भी जिम्मेदार कर्मचारियों जवाब नहीं दे पा रहे हैं जबकि इसके विपरीत अरसनारा से चीचा पहुंच मार्ग पर छोटा पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था| जिसे ग्रामीणों एवं किसानों ने तुरंत कार्य स्थल पर जाकर विरोध किया जिसके बाद से पुल निर्माण कार्य तीन माह से रुका हुआ है|

 किसानों के जमीन अधिग्रहण का मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान किया जाए

 सड़क निर्माण में जिन किसानों की जमीन को अधिग्रहण किया गया है उनमें से कुछ किसानों का आज तक मुआवजा राशि भी नहीं मिला है और ना ही उक्त जमीन में खरीफ में धान का फसल भी नहीं लगा पाया किसान अपने ही जमीन की मुआवजा राशि के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग पाटन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा जिस जमीन को मुआवजा नहीं मिला है वहां पर सड़क बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसका किसानों ने विरोध कर अब तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं होगा, उक्त जमीन पर सड़क निर्माण कार्य बंद किया जाए | किसानों के इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्माण अधिनियम कार्यस्थल पर ग्रामीणों की उपस्थिति में निरीक्षण कराकर हल करने की मांग किया गया है 

 इस अवसर पर ग्राम के सरपंच हरिशंकर साहू, डेहर लाल साहू, पुनाराम साहू, जयप्रकाश साहू, रामकृष्ण निर्मल, लक्ष्मण साहू, कमलेश साहू, कोमल वैष्णव, ठाकुरराम वर्मा ,सुलेमान साहू, हिरौदी वर्मा, बैसाखू साहू, विश्राम साहू, भूवन बनपेला, कृष्णा साहू, अरुण साहू, नंदकुमार साहू, लव कुमार साहू, लवण सिंह साहू, खिलावन साहू, लक्ष्य कुमार साहू, गुरुदेव साहू, शीतल साहू, मिलन साहू, दयाल साहू, आनंद धुरंधर, कौशल दीपक, आत्माराम साहू, रमाकांत साहू, पुनर्गत साहू, नारायण तक साहू, दुधारू साहू, अजय वर्मा, सहदेव साहू, सुमन ठाकुर, सुखलाल साहू, ईश्वर साहू, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations