24 मई 2023
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक विकास हेतु रोजगार मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 अंतर्गत अनुसूचित जनजाति टर्म लोन (उद्योग क्षेत्र), अनुसूचित जनजाति टर्म लोन (कृषि क्षेत्र) एवं अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त हुए हंै। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक बरोजगार युवक-युवती 30 जून 2023 तक कार्यालय कलेक्टर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित राजनांदगांव में आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Facebook Conversations