शोक समाचार: श्री गोलकनाथ भुयन का निधन, नगर में शोक की लहर
भिलाई। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं श्री जगन्नाथ मंदिर समिति सेक्टर-6 के पूर्व अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्री गोलकनाथ भुयन जी का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय श्री गोलकनाथ भुयन की अंतिम यात्रा कल, 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उनके निज निवास कृपाल नगर, शांति नगर, सेंट जेवियर स्कूल के पास से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
वे अपने पीछे भाजपा नेता पुत्र श्री जितेंद्र भुयन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में गहरा दुख है।
श्री गोलकनाथ भुयन के निधन पर श्री जगन्नाथ मंदिर समिति सेक्टर-6 एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ॐ शांति।

Facebook Conversations