अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका बनी परी, हार्दिक पंड्या का बेटा भूत वाली ड्रेस में आया नजर
त्वरित खबरे

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों दुबई में मौजूद हैं। विराट टीम इंडिया के कैप्टन हैं। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया दुबई में है। इस बीच वीकेंड पर सभी क्रिकेटर्स और उनके फैमिली मेंबर्स ने हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया। दुबई के होटल में शनिवार को हुई इस पार्टी में सभी क्रिकेटर्स के बच्चे अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स में नजर आए। इनके बीच अनुष्का की बेटी वामिका भी परी बनी दिखाई दे रही हैं।

इस हैलोवीन पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वामिका परी की ड्रेस में यूनिकॉर्न हेयरबेंड लगाए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इन फोटोज में वामिका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वामिका के अलावा फोटोज में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविक का बेटा अगस्त्य भी भूत वाली ड्रेस में बेहद क्यूट नजर आ रहा है। इन फोटोज में रोहित शर्मा की बेटी समायरा और आर अश्विन की बेटियां आद्या और अकीरा भी दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। वामिका अब 10 महीने की हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक वामिका का चेहरा अनुष्का और विराट ने दिखाया नहीं है। फिर भी उन्होंने बेटी के साथ अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हुई हैं। इन फोटोज में वामिका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations