अनुष्का शर्मा का पहला ट्राइमेस्टर था मुश्किलों से भरा, पति विराट कोहली ने किया था एक्ट्रेस को सपोर्ट
त्वरित खबरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने पति विराट कोहली के साथ काफी समय बिताने के लिए ग्रेटफुल हैं। साथ ही अनुष्का ने यह भी कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीने भयानक थे और विराट का आसपास रहना उनके लिए बहुत अच्छा था, क्योंकि वो उस समय कोई मैच नहीं खेल रहे थे। वो कोविड-19 महामारी के दौरान प्रेग्नेंट थीं।

अनुष्का का पहला ट्राइमेस्टर मुश्किलों भरा था

अनुष्का ने कहा, "इस अनुभव ने मुझे जो सिखाया है, वह यह है कि हमें हमेशा पॉजिटिव साइड्स को देखना चाहिए। कोरोना की वजह से मुझे और विराट को साथ में काफी समय बिताने का मौका मिला, क्योंकि उन दिनों विराट खेल नहीं रहे थे। अगर उस वक्त विराट ट्रैवल कर रहे होते तो थे मैं उनके साथ उस हालत में ट्रैवल नहीं कर पाती थी। मेरा पहला ट्राइमेस्टर मुश्किलों से भरा हुआ था। ऐसे में विराट का मेरे पास होना अहम था। जो कि मुझे चीयर करते थे, मेरा हाथ पकड़ मुझे हिम्मत देते थे।"

अनुष्का ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है

अनुष्का ने यह भी कहा कि वो वास्तव में एक बेबी शॉवर चाहती थीं और मजाक में कहती हैं कि वो अपने लिए उसे होस्ट करने के लिए भी तैयार थीं। पैंडेमिक के रेस्ट्रिक्शन्स के कारण, यह केवल उसकी फैमिली के साथ एक छोटा सा फंक्शन था। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से साल 2017 में शादी की थी। अनुष्का ने जनवरी में अपनी बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम वामिका है। उन्होंने उसे लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है और यहां तक ​​​​कि पापराजी से भी अनुरोध किया है कि वो उसकी कोई भी फोटोज ना क्लिक करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations