दुर्ग/ 14 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हॉटल सागर इंटरनेशनल में आयोजन किया गया इस अवसर पर आज शहर विधायक अरुण वोरा के द्वारा शासकीय डॉ वा.वा.पाटणकर की महिला अध्यपको का महाविद्यालयीन की जनभागीदारी के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा के सौजन्य से सम्मान समारोह किया गया।हॉटल सागर इंटनेशनल के सभागार में आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा ने प्राध्यापकों का सम्मान करते हुए कहा कन्या महाविधालय से उनका नाता बहुत पुराना है,और वो लगातार इस विधालय के लिए विकास के साथ जुड़े हुए है।उन्होंने कहा कि नारी का पुरुष के जीवन में अहम योगदान रहता है,प्रतिभा व मेहनत की बदौलत महिलाएं हर क्षेत्र में आगे,महिलाओ का सम्मान सिर्फ 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही नही बल्कि हर रोज होना चाहिए।जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने कहा कि यहाँ उपस्तित सभी प्राध्यापिकाओ ने अपनी अपनी योग्यता के अनुरूप अपनी अलग अलग पहचान बनाई है।प्रत्येक महिला का सबसे बड़ा उपहार उनका आत्मसम्मान होता है,उन्होंने कहा नारी प्रीत में राधा बने गृहस्थी में वो जानकी,काली बनकर सिस काटी जब बात हो आत्मसम्मान की,नारी का जो सबसे महत्त्वपूर्ण उपहार होता है आत्मसम्मान होता है इसलिए सदा नारी का सम्मान करें।
उन्होंने कहा इस समारोह की परिकल्पना श्रीमती मंजू वोरा के द्वारा की गई है,कोमल है तू कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है,जग जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है।
प्राचार्य सुशील चंद्र तिवारी ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में चुनैतियो का सामना कर रही है और अपने को बेहतर साबित कर रही है।उन्होंने जनभागीदारी समिति के प्रति आभार व्यक्त किया कि ऐसे सम्मान हौसला बढ़ाने का काम करते है।विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया ने नारी सम्मान पर अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर महाविद्यालय की 21 प्राध्यापिकाओ का सम्मान कर स्मृति चिन्ह देकर किया गया।इस अवसर पर मौजूद जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया, डॉ.आरती गुप्ता, डॉ.ऋचा ठाकुर,डॉ निसरीन हुसैन,डॉ.यशेश्वरी ध्रुव,डॉ रेशमा लाकेश एवं डॉ लता मेश्राम को अकादयिक एवं सैनिक,सांस्कृतिक क्षेत्रों तथा शेषकार्य के लिए मिले अवार्ड शॉल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह का संचालन डॉ निसरीन हुसैन ने सबकी उपलब्धियों तथा शोध कार्यो की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन डॉ ऋचा ठाकुर और आभार व्यक्त डॉ आरती गुप्ता ने किया।जनभागीदारी समिति कमल रूंगटा,परमजीत सिंहभुई,श्रीमती भुई श्रीमती मनीषा तिवारी के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अंजू बाकलीवाल, श्रीमती अंकिता स्वर्णकार, नीलम मौजूद थी।

Facebook Conversations