अंडर - 19 क्रिकेट खेलेगा भारतीय टीम से - "भावेश"   बधाई शुभकामनाएँ देने पहुंचे - "शिक्षक"
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव।ग्राम - जंगलेसर का प्रतिभाशाली छात्र - "भावेश रजक" जो वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनसरा में कक्षा - 12 वीं छात्र है, का चयन अंडर -19 भारतीय क्रिकेट टीम में "विकेट कीपर" - "बल्लेबाज" के रूप में हुआ है।विगत दिनों गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए भावेश ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट विकेट कीपर का खिताब अपने नाम किया।अंडर -19 क्रिकेट टीम में चयन होने पर उनके शिक्षकों ने खुशी जताई है और जंगलेसर पहुँचकर भावेश, उनके माता-पिता और परिजनों से मिलकर बधाई और निरंतर प्रगति- पथ पर अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएँ दिए। बधाई देने पहुँचने वालों में राकेश सोनी (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बुचीभरदा) , स्वर्णा श्रीवास्तव (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला आरला) , भूपेश साहू ( सुरगी) के साथ- साथ बड़ी संख्या में सहपाठी मित्र, ग्रामवासी एवं परिजन उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations