तीसरी लहर के बीच चौकी थाने में कोरोना विस्फोट हुआ है। थाने में टीआई व 8 जवान संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद थाने में सभी तरह का कामकाज बंद कर दिया गया है। हालांकि निगेटिव स्टाफ को नगर से ही थाने की गतिविधियों को संचालित करने कहा गया है।
कोरोना के दूसरी लहर के दौरान भी पुलिस जवान संक्रमित हुए थे। जिसके चलते 14 दिनों के लिए चौकी थाने को बंद कर दिया गया था। तब चिल्हाटी थाने से पूरी गतिविधियां संचालित होती रही। एसडीएम ने इस बार भी ऐसा ही आदेश जारी किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद आदेश को बदल दिया गया। लोगों को होने वाली समस्या को देखते हुए नगर से ही थाने की गतिविधियों का संचालन होगा। इसके लिए निगेटिव रिपोर्ट वाले पुलिस जवानों को लगाया जा रहा है। ताकि आम लोगों को किसी तरह की समस्या न हों। एसडीएम लीला दित्य नीलम ने बताया कि चौकी थाने का कामकाज नगर से ही संचालित होगा। जिले में कोरोना का मामला बढ़ते जा रहा है। शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी मरीज मिलने लगेे हैं।
ब्लाॅक में संक्रमितों का अंकड़ा 40 के पार पहुंचा
नगर सहित ब्लाक में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीएमओ डॉ.आरआर ध्रुवे व बीपीएम विनोद यादव ने बताया की नगर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 19 एवं चौकी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 से पार कर गया है। बीएमओ डॉ. ध्रुवे ने स्थानीय नागरिकों से कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करने का आह्वान किया। इधर कोराेना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है।

Facebook Conversations