दुर्ग- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 22 जून को रविशंकर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से आमसभा होगी। इसे लेकर फाइनल राउंड की बैठक सोमवार की शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक बीजेपी कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में गाड़ियों की पार्किंग, मिनट टू मिनट कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। अमित शाह का हेलीकाप्टर जयंती स्टेडियम में उतरेगा।
वहां से रैली की शक्ल में वे दुर्ग स्टेडियम पहुंचेंगे। बैठक में कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इधर स्टेडियम के चारों तरफ न्यू पुलिस लाइन, गर्ल्स कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, जेआरडी स्कूल, आदर्श स्कूल, दुर्ग निगम, सिविल लाइन क्षेत्र में पार्किंग के इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी और वीआईपी पार्किंग क्रमश: मानस भवन और स्टेडियम के सामने दी गई।

Facebook Conversations