अमेजन ने विज्ञापन संदेशों के माध्यम से उपभोक्ताओं के दिल को छूने का प्रयास किया है। अमेजन का मुख्य कथन (फैशन और ब्यूटी के लिए) ‘हर पल फैशनेबल’ की मूल भावना यह है कि उपभोक्ता न केवल खास मौकों पर बल्कि अपने दैनिक जीवन के हर पल में सजने-संवरने और तैयार होने पर ध्यान देते हैं और अच्छा दिखने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। यही वजह है कि फैशन और ब्यूटी, उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां पर ब्रांड अमेजन की भूमिका अपने ब्रांड्स और स्टाइल के विशाल सेलेक्शन से उनके जीवन के हर एक पल के लिए फैशन उपलब्ध कराने की है। इसलिए अमेजन एक ऐसे ब्रांड के रूप में आपके साथ खड़ा है जो आपको फैशन और ब्यूटी के जरिए अपनी विशिष्ट और विविध पहचान को अभिव्यक्त करता है। अमेजन का इरादा महज एक और फैशन डेस्टिनेशन बनना नहीं बल्कि ऐसा ब्रांड बनना है जिसके साथ युवा भारतीय खुद को जोड़ सकते हैं।
अमेजन का नया कैम्पेन अमेजन बॉक्स के क्रिएटिव डिवाइस के माध्यम से इसी विचार को जीवंत करता। एक ऐसा बॉक्स खोलना, जिसमें महज़ कपड़े नहीं हैं, इसमें वह ताकत है जो आपके दिल-दिमाग को खोलती है, आपके द्वारा खुद पर लगाए बंधनों को तोड़ती है, आपके व्यक्तित्व को उजागर करती है और उन असीम संभावनाओं के द्वार खोलती है जो फैशन और ब्यूटी आपको दे सकते हैं। ‘तू खुल, तू खिल’ शब्दों के जरिए दर्शकों को फैशन और ब्यूटी के माध्यम से संभावनाओं की तलाश करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ‘तू खुल, तू खिल, हर पल’ का विचार पांच अलग-अलग लोगों की कहानियों के जरिए जीवंत किया जा रहा है, जो फैशन और ब्यूटी के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करते हैं। यही वह बात है जो कलाकार अपने खुद के अनुभवों के माध्यम से कहना चाहते हैं।
अमेजन इंडिया के मास एंड ब्रांड मार्केटिंग डायरेक्टर रवि देसाई इस नए कैंपेन के बारे में कहते हैं - “एक ब्रांड के रूप में हम लोगों को उनके जीवन में कैसे प्रस्तुत करते हैं इसके लिए बहुत ही सहज प्रगतिशील दृष्टिकोण रखने की कोशिश करते हैं। हम पारंपरिक और रूढ़िवादी गतिशीलता से हटकर देखने का प्रयास करते हैं। इस कम्युनिकेशन के माध्यम से हमारा लक्ष्य उपभोक्ताओं के एक विविध समूह को लिंग, उम्र, क्षेत्र को पूर्व धारणाओं से हटकर प्रस्तुत करना है। तब, हर पल फैशनेबल, महज़ अच्छा दिखने और महसूस करने से कहीं अधिक हो जाता है। यह लोगों का फैशन और ब्यूटी के माध्यम से स्वयं को अभिव्यक्त करना है, जिसमें अमेजन इन संभावनाओं के द्वार खोलने में एक सहयोगी है। तो आप जो भी हैं, या जो भी बनना चाहते हैं, अपने छोटे या बड़े पलों में, अमेजन के साथ हर पल फैशनेबल बनें।” अमेजन का यह नया कैंपेन 26 अप्रैल से शुरू हुआ है और टीवी और डिजिटल मीडिया पर देखा जा सकता है। आप इन लिंक्स पर क्लिक करके भी यह कैंपेन देख सकते हैं।

Facebook Conversations