Amazon और Flipkart Sale में सबसे सस्ते स्मार्टफोन, कीमत ₹5299 से शुरू,साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है।
त्वरित ख़बरें - हम आपको इन दोनों सेल में मिल रहे कुछ सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं। ये स्मार्टफोन्स बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ आने वाले वैल्यू फॉर मनी डिवाइस हैं और इनकी कीमत 5,299 रुपये से शुरू होती है।

Amazon और Flipkart Sale में सबसे सस्ते स्मार्टफोन, कीमत ₹5299 से शुरू

अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है। इस सेल में महंगे स्मार्टफोन बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट के साथ सस्ते दाम में खरीदे जा सकते हैं। वहीं, अगर आप कम बजट में एक बेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो भी आपको इन सेल में कई ऑप्शन मिलेंगे। यहां हम आपको इन दोनों सेल में मिल रहे कुछ सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं। ये स्मार्टफोन्स बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ आने वाले वैल्यू फॉर मनी डिवाइस हैं और इनकी कीमत 5,299 रुपये से शुरू होती है। 

Karbonn X21

कार्बन का यह फोन सेल में शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसे आप फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में 6,990 रुपये की बजाय 5,299 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन को लेने पर आपको 4,750 रुपये तक का और फायदा हो सकता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

लावा Z2s

फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन की कीमत 1 हजार रुपये कम हो गई है। अब आप इसे 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज के तहत इस फोन पर 6,450 रुपये तक की और छूट का फायदा उठाया जा सकता है। फोन 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के फीचर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है।

जियोनी मैक्स 
2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस यह फोन फ्लिपकार्ट पर 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आम दिनों में इसकी कीमत 7,990 रुपये रहती है। फोन में 6.1 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

रियलमी C21Y 
बिग बिलियन डे सेल में यह फोन बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। फोन की कीमत 10,999 रुपये से घटकर 7,999 रुपये हो गई है। बैंक ऑफर के साथ यह फोन आपको 7,199 रुपये पड़ेगा। फोन में 4जीबी रैम के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

रियलमी नारजो 50i

रियलमी नारजो 50i की शुरुआती कीमत फ्लिपकार्ट सेल में 7,999 रुपये से घटकर 6,999 रुपये हो गई है। बैंक ऑफर के बाद इस फोन को आप 6,299 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीजद सकते है। फोन में 5000mAH की बैटरी के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

टेक्नो स्पार्क गो 2021
अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल में यह फोन 8,999 रुपये की बजाय 7,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। कूपन अप्लाई करने के बाद इस फोन पर 300 रुपये का और डिस्काउंट मिल सकता है। फोन 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। 5000mAh की बैटरी से लैस इस फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

रेडमी 9A
अमेजन पर यह फोन डील ऑफर द डे ऑफर के तहत खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 8,499 रुपये से घटकर 6,799 रुपये हो गई है। 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में 5000mAh बैटरी और मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। 

टेक्नो स्पार्क 7

अमेजन पर इस फोन की कीमत अभी 8,999 रुपये से घटकर 7,499 रुपये हो गई है। इसमें 200 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी शामिल है। फोन 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। 6000mAh की बैटरी से लैस इस फोन में 16 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations