अलग काउंटर लगेगा : निगम कार्यालय में होगा अब आधार कार्ड अपडेट..
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

शहर के 60 वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने और आधार कार्ड अपडेट किए जाने के काम के बाद अब निगम में भी यह कार्य कराया जा सकता है। इसके लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा। जहां 10 साल से अधिक पुराने आधार कार्ड के सत्यापन का कार्य होगा। इसमें थम्ब इंप्रेशन और फोटो की पहचान की जाएगी। पेनकार्ड भी अपडेट किया जाएगा।

इधर राशनकार्डों के सत्यापन का काम जारी है। इसके लिए राशन दुकानों में पॉश मशीन की मदद से हितग्राहियों के नामों का सत्यापन किया जा रहा है। शहर के प्रमुख हितग्राहियों का थम्ब अपडेट किया जा रहा है। बुजुर्गों के लिए अलग से पहचान भी सुनिश्चित किए जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि थम्ब इंप्रेशन को लेकर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।

इसके अलावा निगम ने तय किया है कि संस्थाओं और ग्रुप में भी शिविर लगाने की अनुमति जारी की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोग आधार कार्ड अपडेट कराने का काम करा सकें। इसके लिए निगम में आवेदन करना होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations