अग्रवाल महिला छत्तीसगढ़ इकाई - गर्मी के दिनों में स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था
त्वरित ख़बरें - छत्तीसगढ़ मार्केटिंग रिपोर्टिंग हेड निशा बिसवास

 राजनांदगांव, 10 जून 2022

समाज सेवा की दिशा में वैसे तो कई तरह के अनुकरणीय कार्यों की बानगी आए दिन सुनने को मिलती है और उनके कार्यों से समाज के लोगों को निश्चित ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है| इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है व पारा 40 के पार जा रहा है। दोपहर में हालत बद से बदतर हो रहे हैं। ऐसे में लोग घरों से कम निकल रहे हैं व घरों में रहकर ही आराम कर रहे हैं। गर्मी में सफर कर रहे लोग परेशान नजर आ रहे हैं।  समाज सेवा का यह कार्य दिल्ली गेट में स्टॉल लगाकर राहगीरों को  शरबत का वितरण किया जा रहा है ।  इस दौरान भीषण गर्मी में शर्बत पीकर लोगों ने राहत की सांस ली।  समाज सेवा का यह कार्य मौसम के हिसाब से  हर 15 दिनों में से लोगो की अन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर  प्रदान किया जा रहा है |इस  कार्य को  निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है |

 समाज सेवा का यह कार्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -वर्षा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष-अनुराधा लोईया, सचिव -राखी अग्रवाल , प्रियंका लोईया , रचना अग्रवाल के सहयोग से किया जा रहा है  |

अग्रवाल महिला छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा जलपान की व्यवस्था

YOUR REACTION?

Facebook Conversations