मोदी जी की गारंटी पर सुदृढ़ हुआ जनता का विश्वास
राजनांदगाँव। भाजपा महिला मोर्चा मंडल रिसाली भिलाई द्वारा महतारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभार्थी महिलाओं को सम्मान करते हुए राजनांदगाँव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा ने ही किया है। जनधन खाता, उज्जवला सिलेण्डर, महिलाओं के नाम राशन कार्ड और महतारी वंदन योजना सभी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी की गारंटी पर जन. जन को विश्वास है। देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए, किसानों के सम्मान के लिए, सेना का हौसला बढ़ाने के लिए और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है। अध्यक्ष गीता घासी साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी और मात्र 100 दिनों में महत्वपूर्ण बड़े बड़े वादे जो मोदी की गारंटी के नाम से थे, उन्हें पूरा किया गया है। महतारियों बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की तीसरा किस्त भी जमा हो चुकी है। लोगो ने कमल खिलाने की ठान ली है लोगों को मोदी जी की गारंटी पर विश्वास है और दुर्ग लोकसभा मे विजय बघेल की विजय निश्चित है। महिला मोर्चा नेत्रियों ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।इस दौरान रिसाली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुखमणी साहू, उपासना साहू, आरती शर्मा, आशा यादव, ललिता सिंग, सुषमा सिंग सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।


Facebook Conversations