आयुक्त ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था.....मुहैया कराने अधिकारियों को दिये निर्देश....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा निर्वाचन 2023 चुनाव के लिये जारी कार्यक्रम पश्चात राजनांदगांव विधानसभा क्र्रं. 75 हेतु सुचारू मतदान के लिये आयुक्त अभिषेक गुप्ता आज निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्र म्यूनिस्पल स्कूल सहित निगम सीमाक्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने प्र. कार्यपालन अभियंता एवं चुनाव प्रभारी कामना सिंह यादव एवं तकनीकि अधिकारियों को निर्देश दिये।

आयुक्त गुप्ता निर्वाचन प्रशिक्षण के लिये सर्वप्रथम म्यूनिस्पल स्कूल (आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल) का निरीक्षण कर प्रशिक्षण संबंधी जानकारी लेकर प्रशिक्षण के सुचारू क्रियान्वयन के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने तकनीकि अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण के सभी कक्षों में बैठक व्यवस्था के साथ साथ साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था करे तथा पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था भी मुहैया करावे, ताकि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो।

निरीक्षण की कडी में आयुक्त गुप्ता मतदान केन्द्र शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय, गुरूनानाक स्कूल, रेवाडीह प्राथमिक शाल, देवानंद जैन स्कूल, रामनगर स्कूल, चिखली सामुदायिक भवन एवं प्राथमिक शाला स्टेशन पारा का जायजा लेकर तकनीकि अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने प्रभारित वार्डो के मतदान केन्द्रों में सुचारू मतदान के लिये आवश्यक व्यवस्था मुहैया करावे, उन्होंने कहा कि जर्जर केन्द्र की तत्काल मरम्मत करावे, जहॉ रैम्प नहंी है वहॉ रैम्प बनवाये, इसके अलावा बिजली, पानी तथा कुर्सी टेबल की पर्याप्त व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के आस पास साफ सफाई की भी समुचित व्यवस्था हो, इसके लिये स्वास्थ्य अधिकारी से सम्पर्क करे। उन्होंने नवीन परिवर्तित मतदान केन्द्र तथा संगवारी मतदान केन्द्र में भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप अभियंतागण सर्वश्री अनिमेष चंद्राकर, अशोक देवांगन, तिलक राज ध्रुव, मतदान प्रभारी लिपिक सुशील द्विवेदी व  पंकज मेश्राम उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations