दुर्ग/ 22 मार्च। नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया, विकास व निर्माण कार्य सहित साफ-सफाई व स्ट्रीट लाईट व्यवस्था संबंधी कार्या का निरीक्षण किया, भ्रमण के दौरान नया पारा वार्ड एक नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए बघेरा में आंगनबाड़ी भवन ,बघेरा में परमेश्वरी देवांगन सामाजिक भवन में व्यसायिक निर्माण का प्रयोजन का प्रयास को हटाकर उसको सिर्फ सामाजिक भवन बनाने के लिए कहा गया।वार्ड 13 में अमृत मिशन गार्डन के पीछे प्रस्तावित सड़क को देखे,गोवर्धन चौक में हो रहे मंच निर्माण कार्य,वार्ड 5 शीतला मंदिर के पीछे बनवाये जा रहे नाली निर्माण कार्य, राज्यसभा संसद स्व. मोतीलाल वोरा जी के निधि से स्वीकृत 10 लाख की लागत से बन रहे पटवा भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि गुणवक्ता में आवश्यक सुधार लाये साथ ही समय सीमा में कार्य को पूरा करेंगे, साथ टप्पा तालाब के बाजू सड़क सीमेंटीकरण कार्य का निरीक्षण किए।उन्होंने कहा कि टप्पा तालाब के साथ नया पारा तालाब को मिशन अमृत में जोड़ने के लिए निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान आयुक्त मंडावी कहा कि अधोसंरचना मद वर्क आर्डर जारी जो ठेकेदार द्वारा कार्यादेश होने के 1 माह पश्चात भी कार्य प्रारंभ नही करने पर कार्य निरस्त और ब्लैक लिस्ट करने हेतु 2 ठेकेदार को नोटिस जारी करने के लिए अधिकारी को निर्देशित किए। आयुक्त मंडावी ने निगम के प्रस्तावित व पूर्ण हो चुके विभिन्न विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियो को दिए,उन्होंने कहा कि इसमे निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट को देखा जाएगा।इस दौरान निर्माण कार्य मे खामिया मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय,आर.के.पलिया,सुश्री स्वेता महलवार मौजूद थे |
त्वरित ख़बरें - कार्यादेश होने के 1 माह पश्चात भी कार्य प्रारंभ नही करने पर कार्यदेश निरस्त और ब्लैक लिस्ट करने हेतु 2 ठेकेदार को नोटिस:

Facebook Conversations