आयुक्त गुप्ता सफाई देखने निकले सड़कों पर....आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्योहार को देखते हुये सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव- नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता आज प्रातः तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था देखने सड़कों पर पैदल भ्रमण कर आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्योहार के पूर्व शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

आयुक्त गुप्ता आज प्रातः कमला कालेज रोड,महामाया चौक बसंतपुर, राजीव नगर,साहू धर्मशाला रोड आदि क्षेत्रों में सफाई निरीक्षण के दौरान कहा कि नाली नालों की नियमित रूप से सफाई करे, कचरा एकत्रित न हो इसका विशेष ध्याान रखा जाये, साथ ही सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करे। झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये। उन्होंने सफाई कर्मियों के हाजरी रजिस्टर जॉच कर उपस्थित अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी लिये और बॉयो मेट्रिक हाजरी लेने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों पश्चात नवरात्रि एवं दशहरा त्योहार आने वाला है, जिसे ध्यान में रखते हुये शहर में सफाई व्यवस्था और दुरूस्त करे, सभी चौक चौराहो की साफ सफाई कर कचरा उठावे, दवाई का छिडकाव कर चुना लाईन डाले, डेंगू मलेरिया से बचने गड्ढो में भरे पानी की निकासी करे, नलो एवं हैण्ड पंप के आस पास साफ सफाई कर दवाई का छिडकाव करें

आयुक्त गुप्ता गंज मण्डी परिसर का निरीक्षण कर परिसर में समुचित साफ सफाई करने निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर के सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई कर आवश्यक व्यवस्था मुहैया करे। उन्होंने हास्पिटल कालोनी में बन रहे उद्यान का निरीक्षण कर कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये समय सीमा में निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने प्र.कार्यपालन अभियंता कामना यादव से कहा कि उद्यान में लोगों के मनोरंजन एवं व्यायाम के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो तथा असमाजिक तत्वों का डेरा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा के आस पास साफ सफाई कर मलमा उठाने के निर्देश दिये तथा उक्त स्थल को साफ सुथरा कर व्यवस्थित रखने कहा। उन्होेने कहा कि सभी उप अभियंता एवं सहायक अभियंता अपने अपने क्षेत्र मंें चल रहे, निर्माण कार्य की प्रतिदिन मानिटरिंग कर कार्य पूर्ण कराये।  निरीक्षण में प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम व सुश्री पिंकी खाती उप अभियंता अनिमेष चंद्राकर, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव व सफाई दरोगा सुभम साहू उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations