आर्यन की रिहाई:-आर्यन खान को बेल मिलते ही शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की बचपन की तस्वीर, संजय कपूर ने सिद्धिविनायक को कहा धन्यवाद
त्वरित खबरे

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिलने से बॉलीवुड में खुशी की लहर है। शाहरुख और आर्यन के करीबी इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। आर्यन की बचपन की दोस्त शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में आर्यन के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में आर्यन यलो टी-शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं जबकि शनाया ने वाइट और ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शनाया ने कई सारे हार्ट इमोजी बनाए।

शनाया के पिता संजय कपूर ने भगवान गणेश को धन्यवाद कहा और जय सिद्धिविनायक लिखते हुए भगवान की एक फोटो शेयर की। वहीं, शनाया की मां महीप कपूर को शाहरुख-गौरी के घर मन्नत जाते स्पॉट किया गया। बता दें कि शनाया आर्यन और उनकी बहन सुहाना खान की क्लोज फ्रेंड में से एक हैं। तीनों की अनन्या पांडे से भी क्लोज बॉन्डिंग है जिन्हें ड्रग्स केस में एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

सुहाना ने भी शेयर की तस्वीर

भाई के बेल की खबर मिलते ही आर्यन की 21 साल की बहन सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक ब्लैंक एंड व्हाइट कोलाज पोस्ट की। सुहाना ने कोलाज के साथ 'आई लव यू' भी लिखा। एक घंटे में ही सुहाना के पोस्ट पर ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए थे।

शाम 6 बजे आर्यन को बेल की जानकारी दी

आर्थर रोड जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे खाना देते समय आर्यन को बेल की जानकारी दे दी गई। बेल की खबर सुनते ही आर्यन खुश हुए और जेल कर्मचारी को थैंक्स कहा। एनसीबी ने आर्यन को क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 7 अक्टूबर से आर्यन आर्थर रोड जेल में बंद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations