आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके पिता महेश भट्ट ने अपनी बेटी के अचीवमेंट्स पर बात की है और उन्हें सफल होते देख खुशी जाहिर की है। महेश भट्ट ने कहा कि स्टारकिड होने के बावजूद आलिया अपने पेरेंट्स की एक्सटेंशन नहीं हैं। उनके अंदर अपनी खुद की आग है। मैं फिल्ममेकर था और अपनी आजीविका के लिए फिल्में बनाता था और यही शायद आलिया के दिमाग में बचपन में फीड हो गया। एक पल आलिया मेरी छोटी सी बच्ची थी जो 500 रुपए के लिए अपने पिता के पैरों में क्रीम लगाती थी और पिछले दो सालों में उसने इतने ज्यादा पैसे कमा लिए जितने मैंने बतौर फिल्ममेकर 50 सालों में कमाए थे।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था डेब्यू
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। तीनों ही एक्टर अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं, हालांकि करण जौहर ने आलिया के डेब्यू से पहले ही उनकी कामयाबी की भविष्यवाणी कर ली थी।
सालों पहले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का एक मेकिंग वीडियो सामने आया था, जिसमें करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, यंग आलिया भट्ट पर चर्चा करते नजर आए थे। वीडियो में करण ने कहा था, यहां मुंबई की एक लड़की है जो सीधे स्कूल से आई है, उसकी अप्रोच बहुत वेस्टर्न है जो हिंदी गाने बहारा में दिल खोलकर डांस कर रही थी। आगे करण ने कहा, इस लड़की में कोई बात है जो भारत के लोगों से बहुत कनेक्ट करेगी। इसके आगे मनीष ने कहा, वो एक दिन बहुत बड़ी एक्ट्रेस बनेगी क्योंकि वो अपने काम को पसंद करती है और एंजॉय करती है।
कप केक खाते हुए आलिया को करण ने दिया था फिल्म का ऑफर
फिल्म की मेकिंग वीडियो में आलिया भट्ट ने बताया था कि उन्हें कप केक खाते हुए अचानक फिल्म का ऑफर मिल गया था। आलिया ने कहा, मैंने कप केक खाते हुए करण को अपनी मां से ये कहते हुए सुना कि मैं उनकी फिल्म में हूं। मुझे लगा मैंने कुछ गलत सुन लिया है, लेकिन कप केक खत्म करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं इस फिल्म में हूं। अगले तीन महीने तक मैं खुद को देखकर स्माइल कर रही थीं।

Facebook Conversations