शुक्रवार को केंवटी से रायपुर तक यात्री ट्रेन रेलवे की ओर से निर्धारित टाइमिंग अनुसार चलेगी। केंवटी, दल्ली होते हुए सुबह 6.10 बजे बालोद पहुंचेगी फिर दुर्ग, रायपुर रवाना होगी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से 25 से 27 जनवरी तक एक घंटा की देरी से ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था।
जिसकी अवधि गुरुवार को समाप्त हो गई है। ट्रेन सुबह 5 बजे केंवटी से रवाना होगी। 5.09 बजे भानुप्रतापपुर, 5.26 बजे गुदुम, 5.34 बजे सल्हाईटोला डौंडी, 5.45 बजे दल्लीराजहरा, 5.56 बजे कुसुमकसा, 6.04 बजे भैंसबोड़, 6.13 बजे बालोद, 6.27 बजे लाटाबोड़, 6.35 बजे सिकोसा, 6.45 बजे गुंडरदेही, 6.56 बजे रिसामा, 7.50 बजे दुर्ग, 8.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Facebook Conversations