रायपुर- एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे| वे अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे| इसके अलावा जशपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी चुनावी आमसभा करेंगे |
राहुल गांधी दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे| दोपहर 1 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे| कतकालो, अंबिकापुर के लिए दोपहर 2.10 बजे रवाना होंगे|दोपहर 3 बजे अंबिकापुर के कतकालो में बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 4.40 को दिल्ली रवाना होंगे |

Facebook Conversations