आज छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह : CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री, जवानों से करेंगे बातचीत, बस्तर में फोर्स अलर्ट
त्वरित खबरे :

24 मार्च 2023
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे. शाम 5 बजे एयरफोर्स के विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से करनपुर के कोबरा 201/204 बटालियन के कैंप जाएंगे, जहां असफर और जवानों से मुलाकात कर कैंप में ही रात्रि विश्राम करेंगे. 25 मार्च को सुबह  8 बजे CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, उसके बाद नागपुर के लिए रवाना होंगे.

कार्यक्रम में जवान परेड करेंगे. इसके साथ कई और कार्यक्रम आयोजित होंगे. गृहमंत्री के दो दिन के दौरे को लेकर फोर्स भी अलर्ट है. कैंप के आसपास के इलाकों में करीब 5 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है. जवान लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.

देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियानों के तीन मुख्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है. पिछले साल जम्मू में सीआरपीएफ ने अपना 83वां  स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया था. वहीं इस साल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लगे करणपुर में CRPF मुख्यालय में पहली बार CRPF अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस कार्यक्रम में देशभर के सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे और नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से बातचीत करेंगे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations