आईसर पुणे में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को जाननेकार्यशाला में जिला राजनांदगांव के पांच शिक्षक सम्मिलित हुए
त्वरित खबरें -संतन पासवान रिर्पोटिंग

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चयनित लगभग 110 शिक्षकों में से राजनांदगांव जिले के पांच शिक्षकों ने भारतीय विज्ञान ,शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान आईसर पुणे में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला में अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता प्रदान की।यह कार्यशाला राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था ।इसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को आधुनिक विज्ञान शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना रहा ।राजनांदगांव जिले से पांच शिक्षकों में थंगेश्वर कुमार साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार ,वीरेंद्र कुमार रंगारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टप्पा ,अंजना साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगलपुर , धनेश राम कटझरे डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र विद्यालय बसंतपुर राजनंदगांव, गीतांजलि बोरखे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरमुंदा आदि सभी ने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में अपनी उल्लेखनीय सहभागिता दर्ज कराई ।कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को आईसर पुणे के साइंस सेंटर का अवलोकन कराया गया । कल्पक घर में सरल व रोचक विज्ञान प्रयोग की जानकारी दी गई जिससे कम लागत में प्रभावी शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण की समझ विकसित हो सके, इसके साथ ही तारामंडल ,ब्राह्मण खगोलीय पिंडों का अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्रों की सैर कराई गई जो शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोमांचक अनुभव रहा ।वैज्ञानिकों एवं प्रोफेसर के साथ प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से शिक्षकों को अनुसंधान आधारीत सोच विकसित करने का अवसर मिला । सभी शिक्षकों के द्वारा सत्र के दौरान विषयों की परिचर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लेते रहे । प्रतिदिवस कार्यशाला में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते रहे । प्रशिक्षण के अंतिम दिवस आईसर पुणे के डीन मुखर्जी सर द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया । इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु सभी शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, डीएमसी सर , एपीसी सर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए ।





Add to Drive

YOUR REACTION?

Facebook Conversations