सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित रख सकते हैं अपनी बात....
राजनांदगांव- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के लिए आईआरएस डॉ. ललिता कुमारी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। व्यय प्रेक्षक आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे का मोबाईल नंबर 75870-16542 है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस डॉ. ललिता कुमारी से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में आम नागरिक व्यक्तिगत तौर से मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। व्यय प्रेक्षक आईआरएस डॉ. ललिता कुमारी का मोबाईल नंबर 75870-16544 है।

Facebook Conversations