आदित्य चोपड़ा के साथ शादी पर सैफ ने खींची रानी की टांग, बोले- मैं अब उनके चेक पर साइन करने का इंतजार करता हूं
त्वरित खबरे

द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म 'बंटी और बबली 2' के एक्टर सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। शो के एक नए प्रोमो में सैफ ने रानी को चिढ़ाया और कहा कि पहले, वो यशराज फिल्म्स से अपने पेचेक के लिए एक साथ इंतजार करते थे, लेकिन अब वो रानी के उन चेक्स पर साइन करने का इंतजार करते हैं। रानी ने वाईआरएफ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की है।

सैफ ने खींची रानी की टांग

शो के होस्ट कपिल शर्मा ने सैफ अली खान और रानी मुखर्जी से कहा, "आपकी अपनी दोस्ती इतनी अच्छी है, आप दोनों अगर एक एक सवाल अगर एक दूसरे से पूछना हो तो वो क्या होगा?" हालांकि इसके फौरन बाद सैफ, रानी की टांग खींचते नजर आए।

सैफ ने कहा, "शुरुआत में जब हम काम करते थे तो हम दोनों ने यश राज फिल्म्स के लिए कुछ 3-4 फिल्में की थी। और पहले हम लोग साथ में चेक का इंतजार करते थे। लेकिन अब मैं अकेला इंतजार करता हूं कि कब ये मेरा चेक साइन करेंगी।"

19 नवंबर 2021 को होगी यह फिल्म रिलीज

'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर 2021 को पूरी दुनिया में एक साथ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है। वरुण ने वाईआरएफ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'सुलतान' और 'टाईगर जिंदा है' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। वे अब इस फिल्म में नए कॉन-कपल बंटी और बबली के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी और नई कलाकार शरवारी की जोड़ी को फिल्‍म में ला रहे हैं।

रानी मुखर्जी ने 2014 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। फिर कुछ सालों बाद रानी ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम आदिरा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations