90 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता  रोहनी बाई ने किया मतदान
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

मतदान केंद्र पर व्यवस्था की तारीफ़ की

   बेमेतरा 7 मई 2024/- लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत  ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में मतदान निर्धारित समय पर शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। 

Image

      90 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता  रोहनी बाई अग्रवाल ने  क्रमांक 21 नवीन स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया।उनके पुत्र  संजय मतदान केंद्र लेकर आये। अग्रवाल ने बताया कि इस बार मतदान केंद्र में अच्छी व्यवस्था है। छाव,पानी, बैठने की भी व्यवस्था की गयी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations