गंज थाना क्षेत्र में 6 साल के मासूम की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले बियर की बोतल तोड़ी, फिर कांच से बच्चे का गला रेत दिया। बच्चे का नाम शिवम बिहारे बताया जा रहा है।
बच्चा अपनी मां के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार मां के दोस्त ने ही बच्चे की हत्या की है। आरोपी पहले बच्चे को स्कूल से लेकर आया और फिर ईएलसी कॉलोनी में लाकर उसकी हत्या कर दी।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
आसपास के लोगों ने आरोपी के हाथों में खून लगे देखा तो पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। आरोपी हरदा जिले के खिरकिया का रहने वाला बताया जा रहा है।

Facebook Conversations