त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
उत्तर प्रदेश में उन्नाव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गोंदरी गांव में 4 वर्षीय मासूम अक्षत को पड़ोस में रहने वाली महिला मधु ने अगवा कर उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. शव को बोरे में भरकर भूसे में छिपा दिया.फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गोंदरी गांव निवासी दिनेश प्रजापति का बेटा अक्षत (4) सोमवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. परिजनों ने रात 10 बजे तक उसकी तलाश की. पता न चलने पर चाचा महेश ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस भी हरकत में आई. एसओ राजेश्वर त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे और घर के आसपास के तालाब, नालों व अन्य स्थानों पर तलाश की. इसी दौरान पता चला कि सोमवार देर शाम बच्चे को पड़ोसी रमेश कश्यप के साथ देखा गया था.पुलिस ने रमेश और उसके बेटे मोनू कश्यप को थाने ले जाकर पूछताछ की. रमेश ने बताया कि बच्चे को उसकी बेटी मधू ले गई थी. पुलिस ने मधू को उठाया और सख्ती से पूछताछ तो उसने सच उगल दिया. अब पकडे जाने के बाद हत्यारोपी मधु ने पुलिस को बताया कि अक्षत की मां पूनम उसे दिन रात ताने मरती रहती थी. दरअसल मधु कुछ दिन पूर्व अपनी बहन के देवर के साथ भाग गई थी. घर वापस आने के बाद से ही पूनम उसे ताने मारने लगी थी, जिससे मधु आक्रोशित थी. बदला लेने के लिए उसने मासूम का क़त्ल कर दिया.

Facebook Conversations