350 दूल्हे एक साथ चढ़े घोड़ी पर, घराती और बाराती बने अफसर : बारात में जमकर थिरके मंत्री लखमा
त्वरित खबरे -

रविवार को सुकमा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुल 350 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यहां आबकारी मंत्री कवासी लखमा घराती और बराती दोनों बने। पहले 350 दूल्हों की एक साथ निकली बारात में वे शामिल हुए। उन्होंने जमकर डांस किया। फिर जब बारात मंडप पहुंची तो घराती बनकर बारात का स्वागत किया।

मंत्री का यह मिलनसार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्री लखमा ने 350 वर-वधु दोनों को आशीर्वाद दिया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाले सामान भी कवासी लखमा ने नवविवाहित जोड़ों को भेंट किए। इस मौके पर सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष महेश्वरी बघेल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations