करीब तीन साल बाद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वापसी की है। उनकी वापसी ऐसे समय हुई है जब मेटा ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल Muse Spark 1.1 लॉन्च किया है, जिसे OpenAI और Anthropic जैसे प्रमुख AI प्लेटफॉर्म को टक्कर देने की दिशा में कंपनी का बड़ा कदम माना जा रहा है.
Meta के अनुसार, Muse Spark 1.1 पहले के संस्करण की तुलना में अधिक उन्नत है। यह कोडिंग, डिबगिंग, टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और दस्तावेज़ों को समझने के साथ-साथ जटिल मल्टी-स्टेप टास्क पूरे करने में सक्षम है। कंपनी ने इसे डेवलपर्स के लिए पब्लिक प्रीव्यू के रूप में उपलब्ध कराया है और Meta Model API के जरिए इसकी सुविधा दी जा रही है.
कंपनी का कहना है कि नया AI मॉडल Meta AI ऐप और वेबसाइट में भी उपलब्ध होगा तथा धीरे-धीरे WhatsApp, Facebook, Instagram और AI स्मार्ट ग्लास जैसे प्लेटफॉर्म पर भी इसका विस्तार किया जाएगा। Meta का दावा है कि इसका उद्देश्य अधिक सक्षम और किफायती AI सेवाएं उपलब्ध कराना है.
रिपोर्टों के अनुसार, Muse Spark 1.1 की लॉन्चिंग के साथ Meta ने AI क्षेत्र में अपनी प्रतिस्पर्धा और तेज कर दी है। कंपनी इसे OpenAI और Anthropic के उन्नत AI मॉडलों के मुकाबले एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है। डेवलपर्स के लिए API एक्सेस और प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ Meta अब एंटरप्राइज AI बाजार में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है

Facebook Conversations