२२ पेड़ जिन्दगी के नाम
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव- २२ पेड़ जिन्दगी के नाम का अभियान हरियाली बहिनी द्वारा चलायी जा रही है इसका उद्देश्य एक व्यक्ति को अपनी जीवन काल में १४ आक्सीजन ८ फर्नीचर जलाऊ लकड़ी, देह संस्कार इत्यादि के लिए २२ पेड़ की आवश्यकता होती है। इसको देखते अभियान की आवश्यकता थी प्रारंभ में १५० लोगो को २२ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है वे स्वयं एवं लोगो को पे्ररित करते हुए २२  पेड़ बनते तक सतत मॉनिटरिंग करेंगे। हरियाली बहिनी अभियान के प्रमुख शिवकुमार देवांगन ने बताया कि २ अक्टूबर २०२४ गाँधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होगी। जहाँ पर २२ पेड़ बनाने की जिम्मेदारी लेते हुए आम का वृक्षारोपण करेंगे। पौधे का रोपण घर-बाड़ी, खेतो के मेढ़ एवं सुरक्षित स्थान पर करेंगे ताकि २० हजार पेड़ बनाने की मुहिम को सफल बनाया जा सके। प्रारंभ में हरियाली बहिनी द्वारा लोगो को कम से कम १० पेड़ लगाने पे्ररित किया गया इसके परिणाम स्वरूप लगभग १५ हजार पौधे लगाये गये वहीं तीज के अवसर पर भाई अपनी बहन के हाथो पौधे लगाने अभियान से ४ हजार पौधे लगाये गये। २० पेड़ जिन्दगी के नाम अभियान से लगभग ३ हजार आम के पौधे लगाने गाँव-गाँव बैठक एवं सम्पर्क कर पे्ररित की जा रही है। इस अभियान में जुडऩे अपील की जा रही है। सम्पर्क मोबाइल नंबर ९३०१७४५४०६ से कर सकते हैं।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations