20 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ
त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव। गायत्री प्रज्ञा पीठ छुरिया, गायत्री परिवार के तत्वाधान में 20 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक, रक्तदान शिविर प्रभारी चित्रागन साहू ने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ छुरिया ( नगर पंचायत छुरिया) के 42 वे वार्षिक उत्सव के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ रखा गया है। जिसमें संरक्षक एम एल सोनबोईर, अध्यक्ष तुला राम साहू, रमेश सिन्हा उपाध्यक्ष, योगेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष, सुनील मंडलोई सचिव ,शंकर साहू, राजकुमार साहू, शिवनंदन सिन्हा, मदन नेताम, ह्रदय यादव, रूपलाल, सेन्दाम, हिरामन पडोती, चेतन साहू ,अशोक सलामे, नरेश चंद्रवंशी, राजकुमार निषाद, मनी साहू, सुखचंद जाता, अनिल कन्नौजे, चोवा साहू ,नूतन यादव, रमेश पड़ोती, दिनेश पड़ोती, परदेसी चंद्रवंशी, रोहित ऊइके,परस साहू ,धीरज टेकाम, बीरू पटेल, कामता साहू, चंदू साहू, कृष्णा साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। उक्त जानकारी रुपेन्द्र साहू ने दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations