18 से 22 दिसंबर को राजनांदगांव के अग्रसेन भवन में आयोजित हुई स्मार्ट गर्ल आल इंडिया वुमन शतरंज़ प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 11 वी की छात्रा कु.खुशी यादव...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव : 18 से 22 दिसंबर को राजनांदगांव के अग्रसेन भवन में आयोजित हुई स्मार्ट गर्ल आल इंडिया वुमन शतरंज़ प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 11 वी की छात्रा कु.खुशी यादव पिता मोहन यादव ने सराहनीय खेल दिखाते हुए स्पर्धा मे 17 वा स्थान अर्जित किया, या स्पर्धा 9 चक्रों में आयोजित की गई।जिसमें।खुशी यादव को पाँच में जीत दो ड्रा और दो मैचों में हार मिली, उन्हें आयोजकोव द्वारा एक हज़ार रुपये सर्टिफ़िकेट, ट्रॉफी, मंचस्थ आतिथियोव द्वारा भेट की गई. जल्द ही इन्हें फिडे द्वारा अंतराष्ट्रीय शतरंज़  रेटिंग प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हो सकता है, इन की उपलब्धि का श्रेय भिलाई के विक्रम अवार्डी अंतराष्ट्रीय शतरंज़ खिलाड़ी वा कोच मनोज वर्मा जी को जा ता है जिनके द्वारा इन होने ने शतरंज़ खेल की बारीकियां सिखी....खुशी इस वर्ष अप्रैल मई में आयोजित छत्तीसगढ़ ओपन स्टेट रेटिंग शतरंज़ स्पर्धा की तैयारी कर  राष्ट्रीय शतरंज़ स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय बालिका शतरंज़ स्पर्धा खेल कर  छत्तीसगढ़ का नाम शतरंज़ के क्षेत्र में रोशन करना चाहती है इस के लिए वह प्रति दिन 4 घंटे शतरंज़ खेल का अभ्यास कर रही है..उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता, पिता,शतरंज़ प्रशिक्षकों, शेख इदु, भोगिरथ हल्दर,शाहिद हुसैन, एन.आर. सी. ए. शतरंज़ संस्था ने शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations