जगदलपुर- 17 दिनों से बंद केके रेल लाइन बीती रात 9 बजे बहाल हो गई है |पहली मालगाड़ी रात 9 बजे गुजरी अब 12 अक्टूबर से यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा |दरअसल, 24 सितंबर को तड़के सुबह मानबार जड़ती स्टेशन के बीच भूस्खलन हो गया था. जिससे पहाड़ के मलबे और बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक के ऊपर गिर गए थे |
लगातार हो रही बारिश की वजह से मलबा हटाने में परेशानी हो रही थी |17 दिनों में 25 जेसीबी और 450 वर्कर्स मिलकर रेल लाइन बहाल करने में सफल रहे |बीते 10 सालों में पहली बार इतना बड़ा भूस्खलन हुआ जिससे केके रेल मार्ग 17 दिनों तक बंद रहा |
बैलाडीला से विशाखापट्टनम जाने वाले आयरन ओर से रेलवे प्रशासन को एक दिन में 7 करोड़ मिलत किराया मिलता है |अब तक 119 करोड़ रुपये का नुकसान रेलवे प्रशासन को हुआ है | हालांकि रोजाना 12 मालगाड़ी बैलाडीला से विशाखापट्टनम के लिए जाती है | वहीं इन 17 दिनों में रेल लाइन बहाली में कुल 3 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हो गए है |
मंगलवार दोपहर 2 बजे ट्रेक को क्लियर कर लिया गया था | लेकिन पत्थर और मलबे से पटरी को हुए नुकसान को रिपेयर करने में रात हुई और रात 9 बजे ट्रेक पर पहली मालगाड़ी चलाई गई | हालांकि मालगाड़ी की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे की थी |

Facebook Conversations