15 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस की पहली सूची….CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान....
त्वरित ख़बरें

रायपुर-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रवाना होने से पहले बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में एक और खुलासा किया |उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी के घर चोरी हुई है | रकम भी अच्छी खासी है, लेकिन चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखा पा रहे हैं. कितने की चोरी हुई है, यह भी अधिकारी नहीं बता पा     रहे हैं |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations