10 नवम्बर से मुंबई में 'कुत्ते' की शूटिंग करेंगे अर्जुन कपूर, फिल्म के लिए कैंसिल की क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी
त्वरित खबरे

एक विलेन रिटर्न की शूटिंग पूरी करने के बाद अर्जुन कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग डार्क कॉमेडी फिल्म कुत्ते की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट होने वाला है जिसकी शूटिंग कल यानि 10 नवम्बर से होगी। एक्टर का शूटिंग शेड्यूल इतना बिजी होने वाला है कि उन्होंने इस साल की क्रिसमस पार्टी और न्यू ईयर पार्टी भी कैंसिल कर दी है।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कुत्ते फिल्म की स्क्रिप्ट काफी बेहतरीन होने वाली है जो दर्शकों को हैरान कर देगी। अर्जुन कपूर इस फिल्म के लिए लगातार शूटिंग करने वाले हैं। यहां तक कि एक्टर ने एक बार में फिल्म की शूटिंग खत्म करने के लिए इस साल अपनी क्रिसमस और न्यू ईयर वैकेशन भी कैंसिल कर दी है। अर्जुन पिछले कई दिनों से अपने किरदार की तैयारी कर रहे थे और वो कल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

विशाल भारद्वाज के बेटे का डायरेक्टोरियल डेब्यू

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म कुत्ते को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशित करने वाले हैं। ये उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म होने वाली है। साथ ही फिल्म की कहानी भी बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर तैयार की है।

ये होगी फिल्म की स्टारकास्टिंग

अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म में तबू, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदरों में नजर आएंगे। ये फिल्म के डार्क कॉमेडी होने वाली है जिसकी शूटिंग लगातार अगले 60 दिनों तक होगी।

कुत्ते का पहला लुक हुआ जारी

फिल्म का पहला लुक अर्जुन कपूर ने इस साल अगस्त में जारी किया था, जिसमें सभी एक्टर्स कुत्तों के लुक में दिख रहे थे। इसके साथ एक्टर ने लिखा था, ना ये भौंकते हैं, ना ये गुर्राते हैं, बस काटते हैं। प्रेजेंट कर रहे हैं कुत्ते।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations