राजनांदगांव। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा जी की जयंती पर 20 दिसंबर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के निर्देशानुसार व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती संगोष्ठी सभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व विचारों का आदान-प्रदान किया गया। संगोष्ठी सभा को छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ नेता कुतबुद्दीन सोलंकी, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, योगेद्र प्रताप सिंह, मोहिनी सिन्हा, प्रमोद बागड़ी ने संबोधित किया।
राज्य अंत्यावसायी विकास वित्त निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने स्व. मोतीलाल वोरा के साथ बिताए हुए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते थे। बात 1958 की है जब मोतीलाल वोरा राजनांदगांव में महात्मा गांधी की आदमकद कांस्य की प्रतिमा लगवाने के लिए अड़ गए थे। इसके बाद स्व. वोरा जी धीरे-धीरे गांधी परिवार के इतने करीब और खास हो गए कि 1985 में उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिल्ली बुलाकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज सौंप दिया, उनका राजनीतिक अनुभव व सलाह राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता श्रीमती सोनिया गांधी लेते थे।
नेतृत्वकर्ता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि स्व. बाबूजी (मोतीलाल वोरा जी) की जयंती पर सादर वंदन करता हूं। उन्होंने पत्रकार के तौर पर कई साल तक पत्रकारिता की। वे पार्षद से मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का लंबा सफर तय किया। साल 1998 के चुनाव में राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव जीते थे। बाबूजी 92 साल की उम्र में भी छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। वे संगठन के प्रति समर्पित रहते थे, बाबूजी से सीधे फोन से ही बात हो जाती थी।
संगोष्ठी में प्रमुख रूप से आफताब आलम, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, बिजेश श्यामकर, अब्दुल कादिर, नरेश साहू, शकीज रिजवी, कादिर अंसारी, मनीष गौतम, पार्षद दुलारी साहू, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, मोहसिन कुरैशी, कादिर सोलंकी, आफताब अहमद, अतुल शर्मा, पूजा ज्ञा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
--------------