राजनांदगांव। केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैये व गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश में फैली अराजकता व साम्रदायिकता को दूर करने व देश में पुनः एकता और अखंडता कायम देशप्रेम की भावना जागृत हो जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। जिसका अनुसरण करते हुए राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में रविवार 4 दिसंबर को कैलाश नगर वार्ड नं 30 से यात्रा की शुरूआत हुई जो वार्ड का भ्रमण कर श्रीराम धर्मकांटा में यात्रा का समापन हुआ।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक के कैलाश नगर वार्ड 30 से बाबा जलाराम की पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ हुई जो रामनगर में शंकर नगर में शंकर मंदिर, रामनगर में हनुमान मंदिर, सांई मंदिर को प्रणाम कर श्रीफल व फुल माला चढ़ाते हुए आगे निकली, जो श्रीराम धर्मकांटा के पास यात्रा का समापन हुआ। यात्रा दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की पाम्पलेट-पोस्टर का वितरण करते रहे।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला अफजाई करते रहे, वहीं शहरवासियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का वार्डवासियों द्वारा खुले दिल से स्वागत कर अपना जनसमर्थन करते दिखे। दक्षिण ब्लॉक महामंत्री व बूथ अध्यक्ष राजेश चौहान की अगुवाई में वार्ड के नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया एवं यात्रा में वार्डवासियों को शामिलकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताते हुए पाम्पलेट का वितरण करते रहे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने मोदी सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि आठ साल पहले देश की जनता को झूठ बोलकर भाजपा ने केन्द्र में सरकार बनाई और आज देश की क्या स्थिति है यह सभी जानते है। महंगाई से आज चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है देश की एकता आज खतरे में आ गई है। आज केन्द्र की मोदी सरकार देश को खंड-खंड कर रही है जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को जरूरी कदम उठाना पड़ा और देश की एकता अखंडता व अस्तित्व को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसका आज पूरा देश जनसमर्थन कर रही है।
आज की यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, आफताब आलम एआईसीसी पूर्व सदस्य, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, झम्मन देवांगन, सविता ठाकुर, राजू खान, महामंत्री महेन्द्र शर्मा, महिला अध्यक्ष रोशनी सिन्हा, नासिर जिंदरान, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, पार्षद अमिन हुद्दा, गणेश पवार, मनीष साहू, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, एजाजूर रहमान, भारत भूषण शर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, मोहिनी सिन्हा प्रज्ञा गुप्ता, अजय सिंह परिहार, प्रभात गुप्ता, भोजराज भेलावे, डा. राकेश कुमार, अतुल शर्मा, मेहुल मारू, पंकज गुप्ता, संजय साहू, नारायण सोनी, जसबीर सिंह भाटिया, मुस्तफा जोया, विद्या तिरपुडे, अनीष जैन, प्रमोद बागड़ी, महेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, भारत पटेल, निहाल नकवी, रोहित लोनहारे, मजहर, विमल अग्रवाल, जितेश सिमनकर, अनिल ठाकुर, मोहसिन कुरैशी, राहुल गजभिये, ईश्वर पटेल, सुकृत गुप्ता, संदीप जायसवाल, दुर्गा देवांगन, सावित्री जैन सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
-------------------