छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में काफी लंबे वक्त से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाने की मांग उठ रही है इसलिए शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की मुलाकात होनी है माना जा रहा है कि यह मुलाकात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भविष्य को देखते हुए निर्णायक हो सकती हैं |
मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह इच्छा जताई है कि भूपेश बघेल को राज्य में अब कमांड टीएस सिंहदेव के हाथ में सौंप देनी चाहिए यह सब कुछ बिना किसी विवाद के होना चाहिए |
ऐसे में इस पर शुक्रवार को बैठक में क्या फैसला होता है इस पर हर किसी की नजर है
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को हटाकर जब कांग्रेस की सरकार बनी तब पार्टी ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना लेकिन यह भी साफ हुआ कि भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पर ढाई-ढाई साल के लिए बांटा जाएगा |
बीते दिनों राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के बाद भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज में साफ बदलाव देखा जा रहा है हालांकि वह भी पूरी तरह से हार मानने को तैयार नहीं है |