बंगाल के बीरभूम में तृणमूल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा,

त्वरित ख़बरें - भादू शेख के मर्डर के बाद गुस्साए लोगों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी, जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए,

बंगाल के बीरभूम में तृणमूल नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 10 लोगों की जान चली गई। बागुती गांव में TMC नेता भादू शेख के मर्डर के बाद गुस्साए लोगों ने दर्जनों घरों में आग लगा दी। जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए। पुलिस को एक ही घर से 7 लाशें मिली हैं।

पुलिस ने बताया कि भादू शेख की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद बीरभूम के जिलाधिकारी, दमकल अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए ।

जानकारी मिली है कि इस मामले में जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इसमें ADG वेस्टर्न रेंज संजय सिंह, CID ADG ग्यानवंत सिंह और DIG CID ऑपरेशन मीरज खालिद को शामिल हैं।

तृणमूल नेता पर फेंका गया था बम
भादू शेख तृणमूल कांग्रेस के रामपुरहाट से पंचायत नेता थे। सोमवार रात को शेख स्‍टेट हाईवे- 50 पर जा रहे थे, इसी दौरान उन पर बम फेंका गया। इसके बाद उन्‍हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।

TMC नेता अनुपम दत्ता को कॉन्ट्रैक्ट किलर ने मारा था।