आदिवासी संस्कृति के पर्व भगोरिया में लगातार छेड़छाड़ का मामला .

त्वरित ख़बरें - आदिवासी कुछ लड़कों ने पहले तो युवतियों से छेड़छाड़ की और भरी भीड़ में उनके साथ मारपीट

आदिवासी संस्कृति के पर्व भगोरिया में लगातार छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं।  आदिवासी  कुछ लड़कों ने पहले तो युवतियों से छेड़छाड़ की और जब लड़कियों ने इस बात का विरोध किया तो भरी भीड़ में उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पीड़ित रोते नजर आई। हालांकि लड़कियों ने भी उनका मुकाबला किया।  पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें दो नाबालिग हैं।

मारपीट की ये घटना 12 मार्च की है। इस दिन मेघनगर में भगोरिया हाट था। यहां कुछ लड़कों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का ये वीडियो सामने आया है। पुलिस ने संजय बारिया, अनिल भूरिया, अजय बारिया, दिनेश बारिया, शंकर भाबोर और अन्य दो नाबालिगों की गिरफ्तारी की है। झाबुआ एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र हैं। इनका कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है।

भगोरिया मेले में इस साल छेड़छाड़ की ये दूसरी घटना है। इसके पहले आलीराजपुर जिले के वालपुर में कुछ लड़कों ने शर्मनाक हरकत की थी। एक युवक ने युवती को जबरन चूम लिया था। जबकि दूसरे युवक ने उसे भीड़ में खींचा और इसी तरह की गंदी हरकत की थी। अब मेघनगर में इस तरह की घटना सामने आई है।