बिजली की दरों में वृद्धि एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कंडील यात्रा !!

त्वरित ख़बरें:-

बिजली की दरों में वृद्धि एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कंडील यात्रा  छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ आज अहिवारा मंडल मे युवा मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री नितेश साहू जी के मार्गदर्शन एवं नवनियुक्त युवा मोर्चा अहिवारा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा एवं महामंत्री राहुल चंदेल के नेतृत्व में अहिवारा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संतोषी मंदिर,अहिवारा बस्ती ,वार्ड क्रमांक 4 गिरहोला रोड, से अटल चौक, मुख्य बाजार,होते हुए पूरे अहिवारा नगर में  लालटेन यात्रा निकाला गया ताकि यह सरकार होश में आए और अघोषित विद्युत कटौती बंद करें जनता के साथ साथ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान की स्थिति आज बदतर है क्योंकि खेतों में भी बिजली पर्याप्त नहीं मिल पा रही है।

युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा के वरिष्ठ जन एवं प्रदेश एवं जिला एवं मंडल पदाधिकारी गण आप सभी युवा साथी भाइयों का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद जो आप सब ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं

हरि वर्मा, BJYMजिला उपाध्यक्ष दुर्ग

भूपेश सरकार होश में आओ