बेमेतरा। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 45 पौवा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 3,600 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, युवक ने अपने घर के सामने बिक्री के लिए देसी शराब रखी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान 45 पौवा देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।